इंदौर संभागायुक्त ने कलेक्टर कार्यालय का दौरा किया और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

-इंदौर संभागायुक्त ने कलेक्टर कार्यालय का दौरा किया और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी लेना था। बैठक के बाद संभागायुक्त ने तहसीलों का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया।

शनिवार को संभागायुक्त दीपक सिह कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहां पर राजस्व अधिकारियों की बैठक ली बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और अपर कलेक्टर भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक सर्कुलर के तहत राजस्व मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने राजस्व कार्यों की गति को और तेज करने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। तहसीलों का निरीक्षण करके वे जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राजस्व कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से हो रहे हैं।

Exit mobile version