इंदौर में 2023 से प्लॉट में सुरंग कर पड़ोसियों द्वारा प्रवेश करने का मामले में फरियादी लगातार पुलिस विभाग को गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है थाने पर तीन थाना प्रभारी बदल जाने के बाद भी परिवार को किसी तरह से न्याय नहीं मिला जिसके बाद एक बार फिर से उन्होंने पुलिस की अधिकारियों को शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है…।
दरअसल आपने फिल्म मे सुना होगा कि मेरे जेल में सुरंग लेकिन इंदौर में एक फरियादी के प्लांट पर ही पड़ोसियों द्वारा 8 से 10 फीट की सुरंग खोदकर कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है पूरे मामले एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित नंदलालपुरा में रहने वाले निजाम अहमद द्वारा बताया कि 2023 में उनके प्लॉट के नजदीक ही रहने वाले परिवार द्वारा 8 से 10 फीट की सुरंग खोदकर उनके घर में प्रवेश किया गया और वहां पर कब्जा करने का प्रयास किया गया यहां तक की कई बाउंसर व परिवारजन भी उन्हें धमकाने के लिए पहुंचे थे जिसको लेकर उन्होंने पुलिस विभाग में शिकायत की थी लेकिन किसी तरह से कोई शिकायत नहीं सुनी गई उसके बाद माननीय न्यायालय में उन्होंने प्राइवेट पिटीशन लगे जिसके आधार पर फर्जी दस्तावेज प्लॉट के बनवाने के मामले में 420 का प्रकरण आरोपी पक्ष पर दर्ज हुआ था लेकिन उन्हें धमकाने और उनके प्लॉट पर सुरंग बनाकर प्रवेश करना और धमकाने संबंधित किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों ने फिर से फरियादी को आश्वासन देते हुए थाने पर पहुंचा दिया है और कार्रवाई का पूरी तरह से आश्वासन दिया गया है…।
