इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित कई फार्म हाउस अब अय्याशी का अड्डा बनते हुए नजर आ रहे हैं पुलिस जहां एक और शहरी क्षेत्र में नशे के खिलाफ सड़क से लेकर ड्रग पेडलरो पर कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस से छुपाते छुपाते पार्टी आयोजित करते हुए नजर आ रहे हैं । इसी कड़ी में सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मादक पदार्थ से पार्टी कर रहे युवक ओर युवतियों को पकड़ा।ओर उनके खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत करवाई की ।
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में अवेध तरीके से पार्टी आयोजित की जा रही थी अतः इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीना के मुताबिक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि रिवेरा हिल्स फार्महाउस पर कई युवक युवती द्वारा पार्टी की जा रही है सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो 100 से अधिक युवक और युवतियां मिले जिनकी जांच पड़ताल करने के बाद उसके माध्यम से थाने पहुंचाया गया तो वहीं फार्म हाउस के कमरों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो वहां मौके पर भारी मात्रा में शराब और गांजा सहित गोगो पेपर जो की पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है वह भी पाया गया है बताया जा रहा है कि यह पार्टी रितेश और हितेश नामक युवकों द्वारा आयोजित की गई थी लेकिन जब पुलिस ने दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गए थे लेकिन तमाम फार्म हाउस के कमरों की चेकिंग करने के बाद में मादक पदार्थ को जप्त कर लिया गया है और फार्म हाउस को भी सील कर दिया गया है।
