इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर 2021 से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी मिश्रीलाल पर ₹2000 का इनाम भी घोषित किया गया था पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है…
अपराधी अगर खुद को चलाक समझता है तो उसे यह नहीं पता की पुलिस उसे चार कदम आगे है रावजी बाजार में 4 सालों से फरार ऐसे ही एक खुद को चालक समझने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करते हुए पड़ा है 45 वर्षीय मिश्रीलाल को लेकर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जब कभी पुलिस उसके घर दबिश देती थी तो घर की बनावट कुछ इस प्रकार की थी के किसी अन्य दरवाजे से आरोपी घर से भाग जाता था अंततः पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए आरोपी पर नजर रखी हो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है… मिश्रीलाल के खिलाफ संजय मालवीय ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था…
आरोपी मिश्रीलाल को लेकर जिस तरीके से एडिशनल डीसीपी ने बताया कि उसके घर की बनावट कुछ इस प्रकार थी कि सभी तरफ रास्ते थे और पुलिस के आने पर किसी भी गली से भाग जाता था ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को पहले ट्रेस किया गया और उसके बाद पुलिस टीम ने जाकर उसको धर दबोचा…
