क्राइम ब्रांच ने भोपाल के एक बदमाश को पकड़ा है इंदौर में वह फरारी काट रहा था उस पर भोपाल पुलिस ने 3000 का इनाम भी घोषित कर रखा था एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम केशव उर्फ मेंडेस पिता राजा राम मंजरी निवासी मूसाखेड़ी है आरोपी के खिलाफ खजूरी सड़क भोपाल थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था आरोपी अपना नाम और पहचान छुपा कर इधर-उधर फरारी काट रहा था भोपाल पुलिस ने उस पर 3000 का इनाम भी रखा था। क्राइम ब्रांच को उसके बारे में सूचना मिली तो घेराबंदी कर पकड़ा गया और भोपाल पुलिस को सौपा गया है
