प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से हमला आरोपी पुलिस हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का मामला समाने आया है । पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्जकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।

घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम सब्जी मंडी की है । यह पर राजू नाम के युवक पर प्रकाश और अमर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । घायल राजू को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है । बताया जा रहा है की घायल राजू का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बात से नाराज आरोपियों ने चाकू से हमला कर राजू को घायल कर दिया ।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है । वही एक फरार आरोपी की तलाश जारी है ।

Exit mobile version