प्रेमिका से शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने होटल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक के परिजन ने युवती पर हत्या का आरोप लगाया है विजयनगर पुलिस पूरे मामले की बारिकी से जांच कर रही है
चम्पाभाग मे रहने वाले मुस्तफा लोहारी का काम करता था उसकी एक ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान आकांशा नामक युवती से हुई थी दोनों शनिवार रात विजयनगर स्तिथ एके पब पहुंचे थे पब मे कुछ घंटे रुकने के बाद वह विजयनगर स्तिथ गैलेक्सी होटल मे पहुंचे यहाँ पर दोनों ने कमरा बुक किया था इस दौरान मुस्तफा ने अपनी बहन से 700 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे कमरे मे पहुँचने के बाद दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया मुस्तफा आकांशा से शादी करना चाहता था लेकिन आकांशा तैयार नहीं थी आकांशा ने पुलिस को बताया की वाह वाशरुम मे थी इस दौरान मुस्तफा ने अपनी शर्ट को पंखे मे बाँध कर फंदा बना लिया उसने फांसी लगा ली तभी आकांशा वाशरूम से बाहर निकली उसने मुस्तफा की देख होटल स्टाफ को बुलाया फिर उनकी मदद से मुस्तफा को फंदे से उतारा फिर अस्पताल लेकर पहुंची जहाँ प्रारंभिक जांच मे डॉक्टरीन ने मुस्तफा को मृत घोषित कर दिया विजय नगर पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी है परिजन का आरोप
मुस्तफा के परिजन ने आरोप लगाया है की मुस्तफा की हत्या की गई है उसकी हाइट कम थी वह पंखे पर फंदा नहीं कस सकता था आकांशा ने दो बार अपने बयान बदले है वह पहले बोल रही थी की मुस्तफा ने शर्ट को अपनी गर्दन मे लपेट कर उसे कस लिया था बाद मे वाह कहने लगी की मुस्तफा ने पंखे पर फंदा कस कर फांसी लगाई है
