नौकरानी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज सीसीटीवी कैमरों से पकड़ाई नौकरानी की चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाने में एक महिला ने अपनी नौकरानी के खिलाफ ही चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है नौकरानी घर से कपड़े और मंगलसूत्र चुरा कर ले गई, उसकी चोरी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। देव नगर में रहने वाली खुशबू आकाश शुक्ला की शिकायत पर उनकी नौकरानी दीपा जो सोमनाथ की जूनी चाल मैं रहती है जिसके खिलाफ पुलिस ने
चोरी का मुकदमा दर्ज किया है

फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से लगातार साड़ी गाउन अन्य सामान जैसे मंगलसूत्र, घर के पुराने इस्तेमाल के बर्तन कान के झुमके गायब हो रहे थे उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो नौकरानी दीपा थैली में सामान ले जाते हुए नजर आई उन्होंने दीपा से पूछताछ की तो दीपा धमकाने लग गई जिसके बाद मामला थाने पहुंचा आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर चुराया हुआ माल भी बरामद किया है

Exit mobile version