इंदौर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है लगातार काम में लेटलतीफी के साथ अब प्रायोरिटी कोरिडोर के निर्माण को लेकर भी सवाल उठने लगे है,सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बैठक ली,इस बैठक में प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए,सभी ने मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे काम को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए,इस दौरान सभी लोगों ने एक सूर में मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर को लेकर नाराजगी भी जताई है,सभी का कहना था की शहर के व्यस्त इलाकों और बाजारों में मेट्रो ट्रेन की आवश्यकता थी लेकिन प्रायोरिटी कोरिडोर भविष्य की योजना है लेकिन अभी इसका निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है की भले ही थोडा नुकसान हो जाए लेकिन शहर का अहित नहीं होने दिया जाएगा,मैट्रो की इस प्लानिंग से जनप्रतिनिधि और आम लोग खुश नहीं है लेकिन अब बड़े बदलाब के साथ मेट्रो रूट और इससे जुड़े काम की प्लानिंग की जाएगी.
अब उम्मीद की जा रही है की जल्द ही आने वाले दिनों में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर नए बदलाब के साथ कम देखने को मिल सकता है
