
इंदौर : पैसों के लेनदेन में अपने ही पुत्र की हत्या करने वाले हत्यारे पिता को सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
पिता ने विवाद के दौरान पुत्र के सीने में चाकू घोंप दिया था। वारदात 14 सितंबर 2022 की है। हत्यारे पिता का नाम जगदीश सोलंकी निवासी राहुल गांधी नगर है।
उसने अपने ही बेटे जितेंद्र की हत्या की थी। कोर्ट ने हत्यारे पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है
वारदात लसुड़िया पुलिस थाना क्षेत्र की है। जगदीश की दो पत्नियां हैं। वारदात वाले दिन जगदीश का पहली पत्नी से हुए पुत्र जितेंद्र से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।
इस दौरान जगदीश ने जितेंद्र के सीने में चाकू घोंप दिया।
उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभियोजन की ओर से एजीपी रीना पटेल ने पैरवी की।
