पैसे उधार न देने की रंजिश में आरोपी ने किया महिला से दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के द्वारा थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी किराने की दुकान पर आने वाले ग्राहक ने उससे कुछ समय पहले पैसे उधार मांगे थे। जिसे न दिए जाने के बाद से ही वह रंजिश रखने लगा था। जिसके बाद जब महिला बाजार सामान खरीदने गई, तब आरोपी उसका मोबाइल लेकर भाग गया और जब अपना मोबाइल वापस लेने पीड़िता उसके पीछे भागी, तब एक सुनसान जगह पर आरोपी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वही इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version