पेट्रोल पंप मालिक के साथ मैनेजर ने की लाखों की धोखाधड़ी मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक के साथ वही के मैनेजर ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया पूरे मामले में उसके एक अन्य साथी और पेट्रोल पंप मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है

जानकारी के मुताबिक अर्पित कुमार जैन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनका कनाडीया क्षेत्र में पेट्रोल पंप है और वहां का मैनेजर दुर्गेश सिंह राजपूत और उसका एक अन्य साथी द्वारा पेट्रोल पंप पर आने वाले रूपयो का गबन किया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी मैनेजर दुर्गेश सिंह और उसके साथी द्वारा जो राशि पेट्रोल पंप के अकाउंट में जानी थी वह उस अकाउंट में नहीं पहुंची और तकरीबन आठ लाख रुपए से अधिक की राशि आरोपियों द्वारा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली गई है जब इस बात की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक अर्पित जैन को पता लगा तो उन्होंने पंप मैनेजर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

Exit mobile version