बाणगंगा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है जो कार से इसकी तस्करी कर रहा था पूछताछ में आरोपी ने एमडी ड्रग्स राजस्थान से लाना कबूल किया है

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स की खेप आने वाली है वही मुखबिर द्वारा एक कार नंबर भी दिया था सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में एक चेकिंग पॉइंट लगाया था जैसे ही पुलिस को उक्त नंबर की कार आते दिखाई दी तो कार चालक पुलिस को देख भागने लगा जिसका पीछा कर पकड़ा गया कार रोक जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स पुलिस को मिली वही मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद साजिद है जो सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और ड्रग्स राजस्थान से लाना बता रहा है फिलहाल यह ड्रग्स कहां पहुंचने वाली थी इस बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है

Exit mobile version