इंदौर पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं मूकबीर की सूचना के आधार पर 6 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो पेट्रोल पंप पर लूट और डकैती जैसी संगीत घटनाओं को अंजाम देने वाले थे पकड़े गए बदमाशों के पास से धारदार चाकू और लूट और डकैती में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं
थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के मुताबिक सूचना मिली थी कि सुगनी देवी कॉलेज ग्राउंड पर कुछ बदमाश बैठकर परदेसी पुरा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले हैं सूचना के बाद इलाके में भ्रमण कर रही पुलिस टीम ने उन्हें अपने साथियों के साथ घेरा बंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर बदमाशों ने अपना नाम सागर टेमरी सागर चनेटी विनय कचोरी शिवा , शुभम और मोनू बताया जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो चार बदमाशों के पास से धारदार चाकू मिले हैं वहीं दो बदमाशों के पास से इसको ड्राइवर लोहे की रॉड बरामद हुई जब बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पेट्रोल पंप के सामने वाले ग्राउंड में बैठकर शराब पी रहे थे और ऐसे व्यक्ति को देख रहे थे जिसके पास एक मोटी रकम हो अगर वह नहीं मिलता तो वह पेट्रोल पंप बंद होने तक का इंतजार करते जब वहां का कैशियर अपना काम खत्म कर केश लेकर वहां से निकलता तो उसे लूटना इनका उद्देश्य था फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं
