आशीष विहार कॉलोनी में रहने वाले पेंटर संजय पुत्र मोहन धनगोए ने फांसी लगाकर जान दे दी। भाई लोकेश के मुताबिक पिता सुबह 5 बजे जागे तो भाई को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी, वही बाद में शव को लेकर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। संजय की 3 माह पहले ब्यावरा में सगाई हुई थी, उसकी दीपावली बाद शादी होने वाली थी।
