खजराना पुलिस ने सट्टा खेलते हुए एक भाजपा नेता के बेटे को पकड़ा है। वह दरगाह मैदान के पास साथी के साथ सट्टा खेल रहा था। बताते हैं आरोपी के पिता के घर में भी सट्टे का बड़ा अड्डा पकड़ा था, जिसमें तत्कालीन खजराना थाना प्रभारी लाइन अटैच हुए थे। पुलिस ने बताया कि मैदान में सट्टा खेल रहे आरोपी सरफराज मंसूरी और उसके साथी वाहिद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से लाखों के सट्टे का हिसाब भी मिला है। आरोपी सरफराज के पिता सलीम मंसूरी भाजपा नेता हैं। कुछ माह पूर्व ही पुलिस की टीम ने सलीम मंसूरी के खजराना स्थित घर पर दबिश देकर सट्टे का एक बड़ा अड्डा पकड़ा था। इस अड्डे के खुलासे के बाद खजराना थाने के तत्कालीन टीआई सुजीत श्रीवास्तव को अफसर ने सट्टा अड्डा पकड़ने के बाद लाइन अटैच कर दिया था।
