पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के हालिया बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। वर्मा ने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के चलते एक दिन जनता प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी।

सज्जन सिंह वर्मा ने श्रीलंका और बांग्लादेश की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “दो दिन से टीवी पर आप देख रहे हैं, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों के चलते प्रधानमंत्री आवास में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, एक दिन जनता तुम्हारी गलत नीतियों से तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में भी घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में हुआ, जनता प्रधानमंत्री के घर में घुसी, आज बांग्लादेश में घुसी, अब अगला नंबर भारत का है।
वर्मा के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी तुलना ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विपक्षी नेताओं ने इस बयान को गंभीरता से लिया है और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है।

Exit mobile version