आज शुजालपुर सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी, अस्पताल प्रभारी सहित डॉक्टरों के साथ मंडी पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने नर्सिंग स्टाफ की एक महिला कर्माचारी से कल शाम अस्पताल में भर्ती मरीज के अटेंडर द्वारा गाली गलौज और अभद्रता का आरोप लगाते हुए उस पर एफआईआर की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिया। सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स द्वारा मिडिया से बातचीत करते हुए मरीज के अटेंडर जो कि कोई बजरंग दल का नेता बताता है उसके द्वारा नर्स को धमकाने के साथ उसका तबादला करवाने की धमकी देने और पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया है। महिला स्टाफ नर्स ने न्याय नहीं मिलने पर स्टाफ सहित धरना देने की बात कहीं गई है। हालांकि इस पूरे मामले में शुजालपुर एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल द्वारा इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
