एरोड्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है उसका कहना है कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
, जानकारी के मुताबिक एरोड्रम के पुलिस लाइन में रहने वाली किरण नामक महिला ने अपने आरक्षक पति मनोज कुमार के खिलाफ शिकायत लेकर आज डीसीपी ऑफिस पहुंची जहां उसने बताया कि उसका पति मनोज कुमार फर्स्ट बटालियन सतना में पदस्थ है वह आये दिन चरित्र शंकर को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं वहीं उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती है मनोज कुमार द्वारा घर का खर्चा भी नहीं उठाता है नाहीं खर्च के लिए पैसे देता है फिलहाल महिला की शिकायत सुनने के बाद डीसीपी विनोद मीना ने महिला को जांच करने का आश्वासन दिया है और पति के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है उनका कहना है कि महिला ने जो आवेदन दिया है उसमें घरेलू हिंसा प्रतीत होती है जिस बात की जांच की जाएगी और उसके पति को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी वहीं महिला द्वारा लगाए गए आप सत्य पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है
