एरोड्रम थाना क्षेत्र में तंत्र क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक तंत्र क्रिया के नाम पर एक महिला को ठग लिया था और तांत्रिक महिला से 1 लाख रु से अधीक ठग कर फरार हो गया था पूरे मामले में पुलिस ने उक्त तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि पिछले दिनों एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली प्रेम बाई चंदेल नामक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके घर में उनके बच्चे की तबीयत ठीक रहती है और उसी का फायदा उठाकर एक तांत्रिक बाबा ने हवन पूजन और तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर महिला को अपने जहां से में लिया और उनके बेटे को ठीक करने का दावा भी किया और महिला से तांत्रिक बाबा ने ₹100000 से अधिक की राशि भी ले ली और फरार हो गया था पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त तांत्रिक बाबा को राजेंद्र नगर क्षेत्र से पकड़ा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष नाथ होना बताया वहीं आरोपी से धोखाधड़ी कर प्राप्त की गई रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है हो सकता है कि आरोपी ने और भी इस तरह की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया हो और कई लोगों को अपना शिकार भी बनाया हो फिलहाल पुलिस आरोपी का डिमांड लेकर उसे और भी पूछताछ करेगी जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version