इंदौर ग्रामीण आईजी पहुंचे सांवेर थाने
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष साफ सफाई अभियान का किया शुभारंभ हाथों में उठाई झाड़ू थाना परिषद में की विशेष साफ सफाई
पहली बार पुलिस मुख्यालय से आदेश राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर मंदिर की तरह सजेंगे थाने।जिसको लेकर गुरुवार की सुबह ग्रामीण आईजी राजेश हिंगडकर सांवेर पहुँचे।यंहा आईजी ने समस्त स्टाफ के साथ साफ सफाई अभियान चलाया। सांवेर थाने परिसर में हो रही गंदगी को लेकर समस्त स्टाफ के साथ आईजी ने भी साफ सफाई की।
साफ सफाई अभियान हेतु विशेष रूप से ग्रामीण आई जी राजेश हिंगडकर, सांवेर एस.डी.ओ.पी प्रशांत सिंह भदौरिया,थाना प्रभारी मोहन मालवीय व समस्त थाना स्टॉफ ओर कर्मचारी मौजूद रहे इसके साथ हि शासन के आदेशानुसार सभी थाने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगमग लाईटो से भी सजाये जाएंगे
