- दो आरोपी कुछ नेताओं से भी जुड़े हैं, ये दोनों गैंग से चोरियां करवाते हैं, फिर माल ठिकाने लगाते हैं
टाउनशिप और बंगलों में डकैती डालने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो डकैतों को तेजाजी नगर पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था, उनकी निशानदेही पर तीन डकैत हाथ लगे हैं। तीनों बाग-टांडा के लिस्टेट नकबजनों से अलग-अलग राज्यों में चोरियां करवाते हैं। इनसे पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का माल जब्त किया है।
डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ऑइस्टर टॉउनशिप में बैंक कर्मी सोमानी के यहां बड़ी चोरी हुई थी। पड़ताल के बाद वेलसिंह और करमसिंह को टांडा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनसे डकैत ठाकुर सिंह कालीदेवी, अशोक मांझी और विकास उर्फ सोनू माहेश्वरी दोनों टांडा की जानकारी मिली।
तीनों बदमाश वाट्सएप के जरिए संपर्क में रहते थे, इन्हें गिरफ्तार किया। ठाकुर सिंह बेंगलुरु, तेलंगाना में बड़ी डकैती कर चुका है। अशोक भी लिस्टेड डकैत है। विकास बड़े ज्वेलर्स के संपर्क में रहकर डकैती के जेवर ठिकाने लगाता है। आरोपियों से 1.5 किलो सोना, 5 किलो चांदी सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल मिला है। इन्होंने कई राज्यों में चोरी-डकैती कबूली है। तीनोें ने 5 किलो सोना और चोरी करना कबूला है, इनलिए इनका 2 दिन का रिमांड मिला है।
एक आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा, दूसरा पूर्व कांग्रेस मंत्री का करीबी
बताया जा रहा है कि अशोक और सोनू वहां राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं। ये दोनों अपनी गैंग से चोरी करवाकर माल ठिकाने लगाते हैं। सोनू के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा मंडल प्रभारी रहेे हैं। जबकि अशोक कांग्रेस का नेता है और एक पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। सोनू ने 8 बीघा जमीन और एक दुकान खरीदी है।
रैकी कर मकान चिह्नित कर वारदात करते थे
ये डकैत पॉश कॉलोनी में फेरी वाला, कपड़े बेचने वाला बनकर घूमते हैं। इस दौरान कोई सूना घर चिह्नित कर लेते हैं। फिर रात में साथियों के साथ वहां घुसकर चोरी करते है, इस दौरान इनका कोई साथी बाहर निगरानी करता रहता है।
