इंदौर में एटीएम में तोड़फोड़:जोनल मैनेजर को रात में पुलिस ने किया कॉल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हीरानगर में निजी बैक का एटीएम में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। रात में ही पुलिस ने मैनेजर को कॉल कर उठाया ओर थाने आकर केस दर्ज कराने की बात की। मैनेजर ने दूसरे दिन जाकर मामले में केस दर्ज कराया है। हीरानगर थाने पर योगेश पुत्र नानकराम मेघवानी निवासी ट्रेजर टाउन बिजलपुर की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। योगेश ने बताया कि वह इंडिया वन में जोनल मैनेजर है। रात 2:30 बजे उन्हें कॉल आया कि गौरीनगर सब्जी मंडी के यहां इंडिया वन के एटीएम में शटर तोड़कर बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। इसके बाद दूसरे दिन मौके पहुंचकर चेक किया तो बदमाशों ने वहां लगे कैमरे,एटीएम की मशीन ओर लॉक ओर स्क्रीन के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद वह थाने पहुंचे ओर मामले में केस दर्ज करा दिया। पड़ोसियों ने कैमरो लेकर की मारपीट बाणगंगा में पड़ोसियों ने कैमरे को लेकर मारपीट की है। बबली गौड के मुताबिक न्यू जगदीश नगर में रहने वाले अशोक उसकी पत्नी विद्या ओर बेटे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि अशोक उनके घर के सामने रहता है। कुछ दिन पहले उसकी बाइक में किसी ने आग लगा दी। उन्हें डर था तो सेफ्टी के लिये कैमरे लगवाने के लिये पति अजय को कहां। मंगलवार को जब वह कैमरे लगवा रहे थे तो विद्या ने अपशब्द कहेे। बेटी वीडियो बनाने लगी तो उसे ईट से मारा। फिर अशोक ओर उसका बेटा घर में घुस आए। मारपीट करते हुए बेटी के हाथ से मोबाइल छीना ओर जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

Exit mobile version