इंदौर में आम जनता के साथ सुरक्षा प्रदान करने वाली पुलिस ही अब असुरक्षित होती हुई नजर आ रही है बीती रात को एक पुलिसकर्मियों सहित 100 डायल के ड्राइवर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे शहर में की गई नाकाबंदी के बावजूद भी पुलिस अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई…।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के अनुसार कनाडिया थाना क्षेत्र में बीती रात को 100 डायल द्वारा बाईपास के क्षेत्र में गश्त की जा रही थी कि तभी कुछ लोग पार्टी कर रहे थे और इस दौरान कुछ बात हुई है और अज्ञात बदमाश द्वारा आरक्षक प्रदीप कश्यप और पुलिस वाहन चालक अनिल पटेल पर हमला कर दिया गया जिसे दोनों घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है तो वही शासकीय कार्य में बढ़ा सहित हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खागाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके कुछ बदमाशों को चिन्हित भी किया गया है जो कि आसपास क्षेत्र के रहने वाले होने की बात सामने आ रही है और उनकी तलाश भी की जा रही है बदमाशों को पकड़ने के लिए बीती रात को ही नाकाबंदी भी कर दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी हुआ हाथ नहीं लगे लेकिन जिस तरह से शहर में अपराध बढ़ रहे हैं हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं तो हो ही रही है तो वहीं दूसरी ओर अब तमाम विवादों में पहुंचने वाली पुलिस भी असुरक्षित हो रही है पिछले दिनों हुए बदमाशों केएनकाउंटर से अंदेशा लगाया जा रहा था कि बदमाशों में पुलिस का भय उत्पन्न होगा लेकिन कुछ ही दिनों में बदमाशों ने भी पलट वार कर सवाल खड़े कर दिए फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है तो वहीं एक फोटो पुलिस के हाथ में लगा है और मौके पर पुलिस ने क्राइम एंड सीन कर तमाम सबूत भी जुटाए हैं
