पीथमपुर के लोहा व्यवसायी पर रेप का केस:युवती को नौकरी के नाम से बुलाया फिर की जबरदस्ती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की पलासिया पुलिस ने पीथमपुर के लोहा व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। व्यापारी ने नौकरी देने के बहाने युवती को बुलाया और उसके साथ रेप किया। हालांकि मामला पहले तिलक नगर थाने बुधवार रात पहुंचा था। लेकिन वहां से पलासिया पुलिस के पास भेज दिया गया। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 साल की शादीशुदा महिला ने सेजल मित्तल निवासी गीतानगर पर रेप का केस दर्ज किया है। सेजल की पीथमपुर में लोहा फैक्ट्री है। युवती ने बताया कि सेजल से चार माह पहले पहचान हुई थी। इसके बाद नौकरी की बात को लेकर बुधवार को सेजल ने बुलाया और कोल्ड्रिंक में नशा देकर रेप किया। युवती को वह बैठाकर अपनी कार से छोड़ने जा रहा था। यहां उसके पति ने सेजल की गाड़ी पहचान ली। इसके बाद पत्नी को बाहर निकाला। पीड़िता ने अपने पति को उसके साथ हुई पूरी आपबीती घटना बताई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Exit mobile version