प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री समाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण के इस पोर्टल के शुभारंभ मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के 525 जिलों के हितग्राहियों से वर्चुवली जुड़ कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किए। इस दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर से नीव क्लाउड कंपनी के फाउंडर नरेंद्र सेन से भी पीएम ने संवाद किए। जहा pm ने शासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता को लेकर चर्चा की। इंदौर के रवींद्र नाट्य ग्रह में लाइव जुड़े मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दूरान इंदौर में सांसद शंकर लालवानी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, तुलसी सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता मौजूद रहे। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भी मीडिया से चर्चा की और मोदी सरकार की तारीफ की।
