तुकोगंज पुलिस ने पुलिस बनकर लोगो से पैसे ऐठने वाली गैंग तो एक आरोपी को पकड़ा है जबकि इनका एक अन्य साथी फरार है । इनके कब्जे से पुलिस का मोनो लगा पर्स और वाकी टाकी मिला है । फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है । जिसके पकड़े जाने के बाद कई वारदातो को खुलासे की उम्मीद है ।
मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है । यह पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी सहयोग गुप्ता को पकड़ा है जो अपने एक साथी के साथ मिलकर पुलिस बनकर लोगो से पैसे ऐठता था । पंचम की फैल निवासी एक पीड़ित को महिला थाने में हुई शिकायत का हवाला देकर उससे 10 हजार रुपए ले लिए थे जबकि दस हजार आज लेना थे जब ये पैसे लेने आए तो शंका होने पर इनसे पूछताछ की तो दोनो भागने लगे तब एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया । जबकि एक आरोपी मनोज फरार हो गया ।
फिलहाल आरोपी सहयोग गुप्ता से पुलिस का मोनो लगा कर पर्स, वाकी टाकी सहित अन्य सामान मिला है । जबकि फरार आरोपी मनोज परमार की तलाश जारी है जिसके पास पिस्टल सहित अन्य सामान होने की बात सामने आई है ।
