पिस्टल लेकर कार में दोस्तों के साथ घूम रहा था एमबीए छात्र, गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजय नगर चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार रात 1.30 बजे एक कार को रोका। तलाशी के दौरान एक युवक के पास देशी पिस्टल मिली। वह एमबीए फाइनल ईयर का छात्र है। कार में सवार उसके तीन और दोस्तों से अभी पूछताछ की जा रही है। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार आरोपी का नाम सुनील धाकड़ (29) है। सुनील प्रेस्टीज कॉलेज में पढ़ता है। उसका एक साथी प्रॉपर्टी ब्रोकर है, वहीं दो युवक गांव से आए थे। इनसे भी पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि कार पर नंबर प्लेट की जगह धाकड़ लिखा हुआ था, इसलिए कार रोकी थी।

Exit mobile version