- मूलतः मोहनखेड़ा धार निवासी युवक इंदौर के सूर्यदेव नगर में पत्नी के साथ रहता था।
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में फूड कंपनी के डिलीवरी ब्वाय की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। सूर्यदेव नगर निवासी 32 वर्षीय सोहन वसूनिया रात में आइआइएम इंदौर के समीप पार्सल देकर लौट रहा था। गोल चौराहे के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
पांच साल पहले हुई थी शादी
मूलत: मोहनखेड़ा धार निवासी सोहन इंदौर के सूर्यदेव नगर में पत्नी के साथ रहता था। उसकी शादी के पांच साल हो गए थे तथा कोई बच्चा नहीं था। सोहन के एक भाई की पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। राऊ थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर घटना की जांच में करने में जुटी है। इंदौर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लाख कोशिशों के बाद भी सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं पा जा रहा है। इसे लेकर इंदौर पुलिस और जिला प्रशासन योजना बनाने में भी जुटे हैं।
