पलासिया थाना क्षेत्र मे कुबेर ज्वेलरी शोरूम पर टेंट लगाकर चोरी करने का प्रयास चोरो की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस की रात्रि ग्रस्त पर सवाल करते हुए चोर लगातार विभिन्न क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत पलासिया थाना क्षेत्र स्थित कनाडिया के मेन रोड पर टेंट लगाकर चोरी करने का प्रयास करने वाले चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है…।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी पंकज पांडे द्वारा बताया गया कि पलासिया थाना क्षेत्र मैं आने वाले कनाडिया मेन रोड पर कुबेर ज्वेलरी का शोरूम है जहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पहले तो कपड़े का टेंट लगाया गया और उसके बाद शोरूम का तालाब तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन जैसे ही बदमाशों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया उसी के बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से शोरूम संचालक के पास मैसेज चला गया जिसके बाद संचालक में तुरंत पुलिस को फोन किया और चंद मिनट में पुलिस भी मौके पर पहुंची जब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे बताया जा रहा है कि नवंबर महीने में भी इसी शोरूम में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था फरियादी ने पुलिस की रात्रि अगस्त सहित तमाम विषयों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए आप तो लगा है तो वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस जल्द इन आरोपियों तक पहुंचेगी और कई सबूत पुलिस को चोरों के खिलाफ मिले हैं

Exit mobile version