इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बार एक नाबालिक बच्ची के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू करती है नाबालिक बच्ची आरोपी के पास मां के कहने पर रुपए लेने पहुंची थी….।

दरअसल इंदौर में नाबालिक बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और ऐसे ही ताजा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र में सामने आया है जिसको लेकर बताया जा रहा है की नाबालिक बच्ची अपनी मां के कहने पर आरोपी के पास ₹100 लेने के लिए पहुंची थी जहां आरोपी ने₹100 देने से पहले नाबालिक बच्ची को घर के अंदर ही अश्लील वीडियो दिखाया और फिर अश्लीलता करने लगा इसके बाद नाबालिक बच्ची रोती बिलखती हुई आपने परिजनों के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल चेकअप कराने के बाद पास को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है तो वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तो वही बताया जा रहा है कि आरोपी भी घर के नजदीक ही रहने वाला है

Exit mobile version