परदेशीपुरा स्थित एक गोदाम में देर रात लगी भीषण आग मोके पर पहुंची फायर की टीम आग पर काबू पाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा स्थित एक गोदाम में बुधवार रात भीषण आग लग गई । आग इतनी भीषण थी की कुछ ही देर में गोदाम पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। फिलहाल आग कैसे लगी यहाँ साफ़ नहीं हो पाया है । आग की इस घटना में लाखो रुपये का माल जलकर खाक होने अनुमान है । मोके पर पहुंची फायर की टीम आग पर काबू पाया ।

घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के चूड़ी वाला चौराहे की है । यहाँ कालका ट्रेडर्स नाम के गोदाम में डिस्मेंटल घरों से निकलने वाले दरवाजे खिड़की सहित दूसरा समान रखा था । जिसमे भीषण आग लग गयी । आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया । आग की सूचना तुरंत लोगो ने फायर की टीम को दी । फायर की टीम मोके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास किये । आग कैसे लगी इसकी वजह साफ नही हो सकी है ।

Exit mobile version