इंदौर में आम जनता तो आपराधिक वारदातों से असुरक्षित है ही साथ ही एक पुलिसकर्मी के साथ भी साधु के वेश में आए कुछ बदमाशों द्वारा लूट की वारदात कर फरार हो गए पूरे मामले में पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर आसपास लगे सीसीटीवी खगालाना शुरू कर दिए हैं…।
दरअसल पुरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर स्थित में रोड का है जहां पर रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी गोपाल बर्डे को पहले चार पहिया वाहन में सवार साधु के वेष में कुछ युवकों द्वारा धार्मिक स्थल का पता पूछा गया जब पुलिसकर्मी वहां के नजदीक गए तो उन्होंने इशारा करते हुए आगे धार्मिक स्थल होना बताया और फिर हाथों में पहनी हुई घड़ी मांगी और कर के पीछे बैठे हुए धूनी लगाए हुए एक व्यक्ति ने घड़ी में जादू टोना किया और आशीर्वाद लेने के लिए कहा जैसे ही फरियादी ने आशीर्वाद लेने के लिए अपनी गर्दन को कार्य की खिड़की में झुकाया वैसे ही उनके गले से सोने की चैन उतार कर फरार हो गए पूरे घटनाक्रम को लेकर थाने पर शिकायत की गई है पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर पास में लगे एक सीसीटीवी को खंगाले तो उसमें वहां तेजी से जाता हुआ नजर आ रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है
