परदेशीपुरा क्षेत्र में एक युवक को सायकल चोर समझकर की पिटाई महिला सहित तीन लोगो पर प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा क्षेत्र में एक युवक को सायकल चोर समझकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है । मामले में पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है । आरोपियों ने एक लिस्टेट बदमाश भी शामिल है ।

– मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र जनता क्वार्टर के पास मोती बाबा मंदिर का है । यह खजराना निवासी जितेंद्र मंदिर में दर्शन करने आया था । तभी राकेश भोई अपने साथियों के साथ आया और जितेंद्र को सायकल चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी । इसी दौरान राकेश के साथ आई एक महिला ने चाकू से जितेंद्र पर वार कर दिया जिसने जितेंद्र घायल हो गया । मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है । पुलिस ने घायल जितेंद्र की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है । आरोपित राकेश भोई लिस्टेट बदमाश है जिस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।

Exit mobile version