ई रिक्शा ड्रायवर को इंजेक्शन लगाने वाले पकड़ाए पुलिस से बोले- डराने के लिए की हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक को इंजेक्शन लगाने वाले मामले का पुलिस ने खुलास करते हुए बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का था और फरियादी को झूठे केस में फसाने के लिए आरोपियों द्वारा षड्यंत्र रचा गया था फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है

दरअसल पिछले दिनों एक युवक द्वारा चंदन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी की फरियादी को उसके ही रिश्तेदार ने अपने दो साथियों को 10 हजार देकर पहले तो ई रिक्शा में सवारी बनाकर बैठाया और फरियादी की ही रिक्शा में फरियादी को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था जहा पूरे मामले को गमभीरता से लेते हुए पुलिस ने करीब चार सौ सिसिटीवी कैमरे की मदद से तीन आरोपी ओम प्रकाश पाल , जगन गोखले और विशाल शर्मा को गिरफ्तार किया है वही आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फरियादी की पत्नी से लंबे समय से अफेयर के चलते षडयंत्र पूर्वक एन डी पी एस या शराब ई रिक्शा में रख कर जेल भेज देने का प्लान बनाया था बहरहाल आरोपियों द्वारा फरियादी को लगाया गया इंजेक्शन ना होते हुए नुकीली चीज निकली है पुलिस द्वारा आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रही है जिसके बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद पुलिस द्वारा जताई जा रहीं है

Exit mobile version