इंदौर पुलिस कमिश्नरेट (नगरीय) की विभिन्न टीमों (साइबर और फील्ड पुलिस) ने 12 घंटे में इस घटना का पर्दाफाश किया। लूट का आरोपी एक रिटायर्ड फौजी निकला। घटना के तत्काल बाद लगभग 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने घटनास्थल से आरोपी के घर तक 1172 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसी के आधार पर आरोपी के घर तक पहुंचा गया। घटना में प्रयुक्त हरे रंग की मोटरसाइकिल को 100 घरों में तलाश कर ढूंढ निकाला गया। आरोपी के घर से 3 लाख रुपये नकद, 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद किए गए। रेनकोट, जूते, बैग और मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के आस-पास गार्ड की नौकरी करता था और वहीं से उसने बैंक की रेकी की थी।
16 जुलाई 2024 को शाम 4:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने रेनकोट पहनकर और चेहरे पर नकाब लगाकर बैंक में घुसकर अपनी रायफल से फायर कर दिया। उसने कैशियर से 6 लाख 64 हजार रुपये लेकर मात्र 4 मिनट में घटना को अंजाम दिया और हरे रंग की मोटरसाइकिल से भाग गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर विभिन्न स्थानों तक के 1172 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। श्याम नगर में आरोपी की मोटरसाइकिल को खोज निकाला गया और आरोपी की पहचान की गई। आरोपी के घर से 3 लाख रुपये नकद, रेनकोट, जूते, बैग और मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी अरूण कुमार सिंह, एक रिटायर फौजी है, जो घटना के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया। आरोपी का नाम अरूण कुमार सिंह, पिता चन्द्रपाल सिंह राठौर, निवासी कालुआ तिलपुर, नया गाँव, तहसील अलीगंज, जिला एटा, उत्तर प्रदेश। वर्तमान में 306 श्याम नगर, मैन सुखलिया, थाना हीरानगर, इंदौर है
