शादीशुदा युवती से हिंदू बनकर संबंध बनाए वर्ग विशेष का युवक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

परदेशीपुरा में एक विवाहिता को धोखे से फंसाने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। परदेशीपुरा पुलिस ने आफताब खान उर्फ सलमान शेख उर्फ सुदीप को गिरफ्तार किया है, जो एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करता है।

एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पिता को लकवे के कारण लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने अपना नाम सुदीप बताया। दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और पिता की छुट्टी होने के बाद सुदीप (आफताब) इंजेक्शन लगाने उनके घर आने लगा। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सुदीप ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ समय बाद, सुदीप (आफताब) महिला के साथ मंदिर गया, जहां एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया। असलियत सामने आने पर महिला ने विरोध किया, तो सुदीप ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। तंग आकर महिला ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आफताब को अस्पताल से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version