न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले 10 जुआरी, पुलिस थाना लसूड़िया की कार्यवाही में पकड़ाए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले 10 जुआरी, पुलिस थाना लसूड़िया की कार्यवाही में पकड़ाए।

• जुआरियों से ताश पत्तों सहित एक लाख रुपये से अधिक की नगदी जप्त।

• जुआरी है सब्जी मण्डी के व्यवसायी, जो मिलकर होटल के कमरे में खेल रहे थे ताश पत्तो से हार जीत का जुआँ।

इंदौर – पुलिस थाना लसूड़िया को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे के कमरा नंबर 203 में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगाकर जुआँ खेल रहे हैं । सूचना पर लसुडिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे के कमरा नंबर 203 में दबिश देकर 10 जुआरियों को जूआ खेलते पकड़ा व जुआरियों से ताश के पत्तों सहित 1,03,050/- रुपये जप्त कर अपराध धारा ¾ पब्लिक गैम्बलिंग (म.प्र.)1976 का पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
1.गोविंद भाट उम्र 31 साल नि. लसुडिया मोरी इन्दौर
2.मनोज रजक उम्र 36 साल नि.सर्वाहार नगर इन्दौर
3.हेमंत चौरसिया उम्र 32 साल नि. न्यू गौरी नगर इन्दौर
4.आशीष राय उम्र 40 साल नि.रामेश्वर धाम, मांगलिया इन्दौर
5.मनीष बोरासी उम्र 36 साल नि. घोटू महाराज की चाल , इन्दौर
6.राजेश गोलकर उम्र 42 साल नि. शिवाजी नगर इन्दौर
7.राजेन्द्र सिंह सेंगर उम्र 50 साल नि., स्कीम 78 लसुडिया इन्दौर
8.राजेश मेघालया उम्र 45 साल नि. सर्वाहार नगर इन्दौर
9.विनोद बाथम उम्र 34 साल नि.नई जीवन की फेल इन्दौर एवं
10.संजय कुशवाह उम्र 40 साल नि., सुभाष नगर इन्दौर

- Advertisement -

जप्त मश्रुका –
52 ताश के पत्ते व नगदी 1,03,050/- रुपये

Exit mobile version