अभिलाषा नगर मुसाखेडी में बाल हनुमान सेवा समिति द्वारा नौ दिवसीय पंचकुडात्मक शतचंडी महायज्ञ,श्री राम, दुर्गा, राधाकृष्ण, हनुमान और शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा आयोजन बुधवार नगर भ्रमण और भंडारे के साथ संपन्न हुआ,,, समिति के बाबू यादव ने बताया कि पंडित विनोद शास्त्री ने निर्देशन में बुधवार को पूर्णाहुति के साथ विधी विधान से सभी प्रतिमाओं को मन्दिर परिसर में विराजित किया गया,,, इससे पूर्व भगवान नगर भ्रमण पर भी निकले । प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर भोज में पालदा क्षेत्र के हज़ारों भक्तो ने नगर भोज का आनंद उठाया
