कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय लोकार्पण में जमकर विवाद वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार को इंदौर के श्रम शिविर कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के चुनावी कार्यालय का उदघाटन समारोह में आपस में कांग्रेस नेता भीड़ गए,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीओ-कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अक्षय कांति बम के चुनाव कार्यालय में उदघाटन करने के दौरान फ़ोटो खिंचवाने के दौरान कॉंग्रेस नेता अश्विन जोशी हरनाम सिंह धारीवाल आपस में भीड़ गए,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने इस विवाद को भाजपा का षड्यंत्र बताते हुए चुनावी कार्यालय में जबरन घुसकर विवाद करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी व इंटक नेता हरनाम सिंह धारीवाल आपस में मित्र है और ये दोनों भाजपा कार्यकर्ता जो चुनाव कार्यालय उदघाटन के दौरान आपस में लड़ रहे थे, उन्हें समझाने गए थे लेकिन मीडिया ने इसका उल्टा मतलब निकाल दिया, ओर बताया कि दोनों कांग्रेस नेता आपस मे लड़ रहे थे, कुलमिलाकर बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के लोकसभा चुनाव कार्यालय में हुई मारपीट का पूरा आरोप भाजपा पर मढ़ रहे है।

Exit mobile version