नीची जाती का कहकर राम मंदिर में जाने और जल चढ़ाने से सरपंच को रोका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नीची जाती का कहकर राम मंदिर में जाने और जल चढ़ाने से सरपंच को रोका। मामले में शिकायत लेकर सरपंच कलेक्टर कार्यलय में पहुँची।यहाँ सरपंच ने अपने साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध न्याय की मांग की है।

-ग्राम तिल्लोर खुर्द की सरपंच रोशनी संजय बानवीं की कलेक्टर कार्यलय में शिकायत लेकर पहुँची सरपंच रोशनी ने बताया नीची जाति के लोगों को राम मंदिर में जाने से रोका जा रहा है।वो खुद भी कलश यात्रा निकाल राम जी के चरणों में जल चढ़ाना चाहती है।पर जब उन्हे ही मंदिर में नही जाने दे रहे है तो वो कैसे अन्य लोगों को लेकर जाएंगी।मामले में अब कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस तरह का कोई भेदभाव होने नही दिया जाएगा।

Exit mobile version