कलेक्टर कार्यलय में कलेक्टर आशीष सिंह से मिलने तुलसी नगर के राहवासी पहुंचे और यहां पर एक अवैध रूप से चल रहे रेस्टोरेंट की शिकायत की रहवासियों ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक ने यहां पर कॉलोनी के अंदर घुसने वाले रास्ते पर ही अवैध रूप से कब्जा करके अपना रेस्टोरेंट संचालित करना शुरू कर दिया है इस की शिकायत हमने निगम में भी की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद हम कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे हैं।
विओ- दरअसल तुलसी नगर के रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में अंदर आने के रास्ते पर ही कब्जा करके यस बॉस नमक रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है यहां पर जब रेस्टोरेंट संचालक से बात की गई तो वह धमकी देते हैं रेस्टोरेंट के कारण कॉलोनी में अंदर आने का रास्ता पूरी तरीके से ब्लॉक हो गया है रेस्टोरेंट संचालक ने करीब 25 बाय 20 का एरिया ब्लॉक किया हुआ है इस बात को लेकर हम कलेक्टर के पास आए हैं और यहां पर कलेक्टर ने हमें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
