निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कई युवा मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर शिक्षा सत्र की शुरुआत होने के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लोग आवाज उठाने लगे हैं। जहां प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी स्कूल की बढ़ती हुई फीस स्कूल ड्रेस और कोर्स खरीदने के लिए दुकानों को लेकर पालकों को बाध्य करने के विषय को लेकर हाथों में तख्तीया लिए कई युवा मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निजी स्कूल के संचालकों को लेकर ज्ञापन दिया। रोहन सिंह सिसोदिया आशीष साहू और हेमंत पीलिया ने बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी के कारण पालक बहुत परेशान है मनचाही फीस लेने, स्कूल की ड्रेस और किताब कॉपियों के लिए किसी एक स्टेशनरी से सामग्री खरीदने के लिए पालको को बाधित करने, स्कूल के बेस्ट का बोझ बच्चों पर से कम हो गए ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग की है।

Exit mobile version