सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला पुरुष कलेक्टर कार्यालय पहुचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में कुछ लोग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और वह हमें बदनाम करने में लगे हुए हैं हिंदू मुस्लिम का मुद्दा बनाकर जनता को झूठे तरीके से भड़काने में लगे हैं, यह बात कहते हुए हाथ में तख्तियां लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला पुरुष इंदौर कलेक्टर कार्यालय मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बताना चाहेंगे कि बीते मंगलवार की जनसुनवाई में आजाद नगर क्षेत्र के फिर्दोष नगर के रहने वाले महिला पुरुष बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जिन्होंने कहा था कि मुस्लिम समाज के कुछ गुंडों द्वारा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है और उनसे विवाद किया जा रहा है, जिसके कारण वह क्षेत्र से पलायन करने के लिए मजबूर है। इस मुद्दे को लेकर मामले में दूसरा धड़ा यानी के मुस्लिम समाज के लोग आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है, कि हिंदू मुस्लिम समाज के लोग क्षेत्र में सालों से भाईचारे के साथ रहे हैं लेकिन चंद लोग अपने लालच के लिए सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने आज कलेक्टर कार्यालय में न्याय के लिए गुहार लगाई है।

Exit mobile version