निगम में हुए करोड़ो के घोटाले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपीयो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ो के घोटाले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है और 5 आरोपी अभी भी फरार चल रहे है जिसके लिए पुलिस ने एक एसआईटी टीम भी तैयार कर ली है

दरअसल इंदौर नगर निगम हुए घोटाले में दिन ब दिन कई परते खुलती जा रही है वही डीसीपी पंकज पांडे ने बताया की निगम घोटाले के आरोपीयो द्वारा फर्जी तरीके से राशि निकाली गई है और जो काम हुआ ही नही उसका फर्जी तरीके से पेमेंट हुआ है जिसको लेकर पाकिस द्वारा जांच की गई है कि आरोपीयो द्वारा कहा कहा पर प्रोपर्टी ली गई है उसकी जांच की जा रही है इसी के साथ अलग अलग आरोपीयो की संपत्ति की जांच के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय , नगर निगम नगरीय निकाय के कार्यालयों से ली जा रही है उसके बाद इनकी लिंक निकाल कर नगर निगम से जो पैसा लिया है उसके बाद कोर्ट के द्वारा कार्यवाही की जाएगी । इसी के साथ पुलिस द्वारा आरोपीयो द्वारा घोटाले के पैसे से अय्याशी की है उसकी भी फोरेंसिक ऑडिट कर संपति फ्रिज या कुर्क करने के लिए न्यायालय में पेश प्रतिवेदन पेश करेंगे ।आरोपीयो की प्रॉपर्टी की जानकारी पुलिस को लगी है कि जो पैसा निकाला गया है उसकी लिंक निकाल कर स्थापित करने की परिक्रिया चल रही है निगम का पैसा जिन खातों में गया था उसे सीज कर दिया गया है और पुलिस की तरफ से संबंधित बैंकों को एक लेटर भी लिखा गया था कि बैंकों से पैसा नही निकलने दिया जाए ।इसी के साथ आरोपीयो के अन्य बैंक खाते और प्रोपर्टी की भी जांच की जा रही है बहरहाल पुलिस द्वारा फरार आरोपीयो को पकड़ने के लिए 12 सदस्य की एक टीम लगी हुई है इसी के साथ जांच करने के बाद और भी कई बड़े नाम सामने आने की पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही है

Exit mobile version