महापौर ने किया वार्ड १३ का औचक निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एम आई सी सदस्य , स्थानीय पार्षद और रहवासियों से संवाद कर उनकी परेशानियों को सुना

स्वच्छता, गार्डन,पानी,ड्रेनेज, संजीवनी क्लिनिक सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

इंदौर । महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज विधानसभा एक के वार्ड तेरह का दौरा कर वार्ड की स्तिथि का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान एम आई सी सदस्य अश्विन शुक्ल स्थानीय पार्षद पराग कौशल सहित रहवासियों ने भी महापौर के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और परेशानियों को जाना , इस अवसर पर क्षेत्र की सफ़ाई व्यवस्था के साथ क्षेत्र के गार्डन के रखरखाव और सुंदरता को लेकर भी दशा निर्देश दिए ।साथ ही रामबली नगर संगम नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में बनी पानी की टंकी का निरीक्षण कर पानी वितरण व्यवस्था की लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया दौरे में महापौर ने संजीवनी क्लिनिक के क्षेत्रीय भवन एवं स्थानीय निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण कर तय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version