मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली से 12वीं तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश एवं गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर तीन दिवसीय स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है
दरअसल तीन दिवसीय स्कूल चले अभियान के तहत गुरुवार को प्रवेश उत्सव का अंतिम दिन रहा इस दिन नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा शिक्षक बने जहां उन्होंने लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों की क्लास ली दरसल इंदौर में आज स्कूल चले अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शासकीय स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने भी लालबाग स्थित शासकीय स्कूल में छोटे बच्चों की क्लास ली जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ ही शिक्षकों से भी चर्चा की वही बच्चों के साथ बिताए समय को नगर निगम आयुक्त ने एक सुखद अनुभव बताया शिवम वर्मा ने अपने अनुभव भी बच्चो के साथ साझा किए वही बच्चो ने भी अपने भविष्य को लेकर शिवम वर्मा के साथ सार्थक चर्चा की नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने सभी बच्चो को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया
