शुजालपुर सब जेल में कैदियों को कराया योग आरोग्यम परिवार और आयुष विभाग ने करवाया आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

21 जून विश्व योग दिवस के पूर्व पतंजलि योग पीठ आरोग्यम योग परिवार और आयुष विभाग के स्युंक्त तत्वाधान में शुजालपुर की सब जेल में निरुद्ध कैदियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक जयप्रकाश परमार द्वारा योग शिविर के दूसरे दिन कैदियों को योग अभ्यास और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने कैदियों को अपने जीवन को सुखमय और आनंदमय बनाने के लिए योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का मूल मंत्र दिया। योग से शरीर ही नही बल्कि मन और विचार भी स्वस्थ होते हैं । जिसके फल स्वरूप व्यक्ति दुष्प्रवृत्ति और दुर्व्यसन से मुक्ति पाकर आपने जीवन को सफल और उन्नत बना सकता है। इस आयोजन के लिए जेल अधीक्षक ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version