नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप:राजस्थान से भागकर इंदौर आई; पीड़िता को थाने लेकर पहुंचा हिंदू जागरण मंच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाडिया इलाके में रहने वाली एक नाबालिग को डेढ़ माह पहले एक युवक अपने साथ राजस्थान के मालपुरा ले गया। यहां पर आरोपी ने कई बार नाबालिग के साथ रेप किया, लड़की भागकर इंदौर आ गई। रात में हिंदू जागरण मंच के लोगों से संपर्क में आने के बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ रेप सहित पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कराया हैं। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल ने बताया कि
राजस्थान के मालपुरा में रहने वाले मोहम्मद शोएब सैय्यद के माता-पिता करीब डेढ़ माह पहले कनाड़िया इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गए। यहां पर मोहम्मद शोएब ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, मारपीट करता था। 30 नवंबर को बच्ची यहां से भागकर इंदौर आ गई। इसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी।
बाद में हिंदू जागरण मंच के मान सिंह राजावत ने बच्ची के परिवार ने संपर्क किया। उसे रात में थाने लेकर पहुंचे।

TAGGED:
Exit mobile version