शादी समारोह में युवक की चाकू घोप कर हत्या:इंदौर में नाचने के दौरान हुआ था विवाद; दोस्त की शादी में दुधिया से आया था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक का डीजे वाले से नाचने की बात पर विवाद हुआ था। टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, घटना ग्वाला कॉलोनी की है। यहां एक शादी समारोह में देव उर्फ विनोद(19) पुत्र घनश्याम रावत निवासी दूधिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 1 बजे उसे गंभीर हालत में एमवाय लेकर दोस्त नरेन्द्र और सचिन पहुंचे थे।
मृतक देव अपने दोस्त अजय की शादी में आया हुआ था। यहां नाचने की बात पर उनकी डीजे वाले से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विवाद हुआ। इस दौरान देव और नरेंद्र से मारपीट हुई। तब लोगों ने समझा कर विवाद को शांत किया था।
आधे घंटे बाद मिला घायल
दोस्त नरेन्द्र ने बताया कि देव आधे घंटे बाद दोस्त शुभम को शादी वाले जगह से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर घायल मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वह बेसुध था। इसके बाद रात में पुलिस को सूचना देकर देव को एमवाय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डिस्पोजल कंपनी में काम करता था
देव डिस्पोजल कंपनी में काम करता है। पिता दूधिया में किसानी करते है। वहीं परिवार में एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। देव जिस अजय की शादी में आया था। वह भी उसके साथ डिस्पोजल कंपनी में काम करता है।

TAGGED:
Exit mobile version